सिलीगुड़ी: शनिवार को सिलीगुड़ी में एक पुराने मामले में जमानत लेने आए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनाव में तृणमूल के गुंडों को रोकने के लिए लोगों को त्रिशूल उठाना होगा | इसके अलावा उन्होंने कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। जब विपक्ष विरोध करता है तो उन्हें एक के बाद एक झूठे मामलों में फंसाया जाता है, इससे पहले जब एनआईए जांच की मांग को लेकर भाजपा ने सिलीगुड़ी में धरना दिया था तो हमारे खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था। वहीं जब मेयर से इस बारे पूछा गया तो उन्होंने व्यंगात्मक प्रतिक्रिया दी और कहा की राजू बनर्जी कौन हैं, जब-जब चुनाव आते हैं तब-तब भाजपा के नेता इस तरह के बकवास करते दिख जाते हैं |
राजनीति
तृणमूल के गुंडों से बचने के लिए उठाना होगा त्रिशूल : राजू बनर्जी
- by Gayatri Yadav
- March 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1045 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
Raju Bista, bjp, durga puja, newsupdate
दुर्गा पूजा के पंडालों से जनसेवा तक, राजू बिष्ट
October 15, 2026
