सिलीगुड़ी: बेलाकोबा रेंज और सिलीगुड़ी स्पेशल टास्क फोर्स ने संयुक्त अभियान चला कर 50 लाख रुपए की बर्माटिक लकड़ी बरामद की। इस घटना में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी नेशनल हाईवे पर रानीनगर इलाके के पास बुधवार की सुबह वन कर्मियों ने एक कंटेनर को जब्त किया और तलाशी के दौरान 50 लाख रुपये की बर्माटिक लकड़ी बरामद की गई | इस मामले में वाहन के चालक को गिरफ्तार किया गया | गिरफ्तार आरोपी का नाम अजित और वो हरियाणा का निवासी बताया गया है | वन विभाग के सूत्रों के अनुसार लकड़ी को गुवाहाटी से कोलकाता ले जाया जा रहा था | गिरफ्तार आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
जुर्म
50 लाख की बर्माटिक लकड़ी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- March 29, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1026 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
