सोमवार 24 अप्रैल की सुबह बेलाकोबा रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 40 लाख की अवैध सागौन की लकड़ी बरामद की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया | जानकारी अनुसार सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग फाटापुकुर इलाके में वन विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सागौन लकड़ी लदे एक कंटेनर को बरामद किया | इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम रामविलास है और वह उत्तर प्रदेश का निवासी बताया गया हैं। बरामद लकड़ी की कीमत लगभग 40 लाख रुपये आंकी गई है | आरोपी को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
जुर्म
40 लाख की अवैध सागौन की लकड़ी बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- April 24, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 885 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, good news, WEST BENGAL, westbengal
बड़ा बाजार में CWBTA की अनूठी पहल, ‘स्वच्छता से
August 26, 2026
