हर साल मानसून के समय सिक्किम में तबाही का मंजर देखने को मिलता है | देश विदेश से पर्यटक सिक्किम की हसीन वादियों का लुफ्त उठाने आते हैं,
लेकिन पर्यटकों को भूस्खलन और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से जूझना पड़ता है | देखा जाए तो कुछ दिनों पहले सिक्किम में भी गर्मी का कहर बन बरस रहा था,लेकिन अचानक मौसम में ऐसा बदलाव आया कि, देखते ही देखते भयावह बाढ़ के कारण सिक्किम में तबाही का मंजर छा गया और सिक्किम वासियों के साथ सिक्किम में आए पर्यटक भी इस बाढ़ में बुरी तरह फंस गए |
बता दे, उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के कारण अचानक भयंकर बाढ़ आ गई। जिसके कारण पेगोंग में नेशनल हाइवे 10 पूरी तरह से डूब गया, जिससे हाईवे बंद हो गया। जिसके कारण प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 2,000पर्यटकों के फंसे होने का अनुमान ला गया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पर्यटक समेत बड़ी संख्या में लोग नेशनल हाइवे के दोनों किनारों पर फंसे हुए हैं। मूसलाधार बारिश से राज्य के कुछ हिस्सों में भूस्खलन भी हुए है, जिससे स्थिति और भी खराब हो गई है। बढ़ के कारण लाचुंग और लाचेन से कुछ क्षेत्र कट गए हैं। माना जा रहा है कि, इन इलाकों में करीब 2,000 पर्यटक फंसे हुए हैं। इस आपदा के बीच सिक्किम सरकार फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास कर रही है | पश्चिम सिक्किम के रिम्बी नदी के बढ़ते जलस्तर में कई लोगों की बहने की आशंका जताई जा रही है | एएसपी और एसएचओ गेजिंग के नेतृत्व में अधिकारी बचाव कार्य चला रहे है। जानकारी मिली है कि, शनिवार 17 जून को 12 बजे तक 300 से अधिक पर्यटकों को बचा लिया गया और सड़क संपर्क बहाल करने के प्रयास जारी हैं | सिक्किम में आई बाढ़ ने प्रलय का रूप धारण कर लिया और सिक्किम प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है |
मौसम
बाढ़ में तबाह हुआ सिक्किम, 2,000 से ज्यादा फंसे पर्यटक !
- by Gayatri Yadav
- June 17, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1398 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, bjp, darjeeling, good news, mirik, Raju Bista, WEST BENGAL, westbengal
मिरिक में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों का सांसद राजू बिष्ट
September 5, 2026
