सिलीगुड़ी: शनिवार 1 जुलाई की रात एनजेपी संलग्न गोपाल मोड़ इलाके में भयावह अग्निकांड की घटना घटित हुई है । इस आग लगी की घटना में कपड़े की दुकान पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। वहीं आग लगने की घटना के बारे मे कपड़े दुकान की मालकिन तन्नू काव्य ने बताया कि, कल रात करीब 9 बजे वह दुकान बंद करके घर में खाना बना रही थी, उस दौरान अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई दी, जब वह बहार आई तो देखा उनकी दुकान धुधु करके जल रही थी । दुकान में लगी आग को बुझाने का पूरा प्रयास किया गया, लेकिन कपड़े की दुकान होने की वजह से आग की तीव्रता बढ़ने लगी |
आग लगी की घटना के लगभग 45 मिनट बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची, तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चूका था।
लगभग 15 लाख के समान जल कर खाक हो गए | वहीं देर से ही सही लेकिन मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया |
दमकल विभाग और पुलिस ने मामले की जाँच कर रही है |
उत्तर बंगाल
घटना
सिलीगुड़ी
भयानक अग्निकांड से मचा हड़कंप !
- by Gayatri Yadav
- July 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3149 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
scheme, AIIMS, Raju Bista, siliguri, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल के विकास पर जोर, DISHA बैठक में
July 1, 2026
jalpaiguri, bsf, death, newsupdate, sad news
जम्मू में ड्यूटी के दौरान महिला BSF कर्मी की
July 1, 2026
