वैसे तो हमारे देश में हर तरह के खेल खेले जाते है और वह सरे खेल काफी लोकप्रिय भी है | चाहे वह फुटबॉल हो या हॉकी, टेनिस हो या कबड्डी लोगों को हर खेल पसंद आता है,लेकिन जब बात क्रिकेट की हो तो बस यह ‘दिल मांगे मोर’ यही काफी है | देशवासियों का क्रिकेट के प्रति दीवानगी और जुनून दोनों ही देखने को मिल जाता है | तेंदुलकर, गांगुली, धोनी या कोहली जब-जब इन्होंने खेल के मैदान में चौके-छक्के लगाए हैं, तब-तक देशवासियों के दिल की धड़कन तेज हुई है | अब इस खेल में महिलाएं भी बढ़-चढ़कर सामने आ रही है, भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगातार अच्छे प्रदर्शन से क्रिकेट में कीर्तिमान स्थापित किए जा रही है | हरमनप्रीत कौर, रिचा घोष, दीप्ति शर्मा, जैसे खिलाड़ियों ने भारतीय महिला क्रिकेट को गौरवान्वित किया है | अब भारतीय महिला क्रिकेट में असम की उमा छेत्री का नाम भी जुड़ चुका है | उमा छेत्री गोर्खा समुदाय से ताल्लुक रखने वाली, असम की महिला क्रिकेटर है | देश के लिए मर मिटने वाली भावना रखने वाले गोर्खा लगातार विभिन्न क्षेत्रों में अपने नाम का पंचम लहरा रहे हैं | असम क्रिकेट के लिए यह ऐतिहासिक समय है, क्योंकि ऐसा पहली बार हुआ है | असम की पहली महिला सीनियर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुई है | उमा छेत्री के इस कामयाबी के बाद पूरे असम में खुशी का माहौल बना हुआ है |
बता दे, यह घोषणा तब हुई जब उन्हें बांग्लादेश के आगामी दौरे के लिए टीम में नामित किया गया, जहां भारत टी20 और वनडे दोनों मैच खेलेगी। टीम का नेतृत्व अनुभवी हरमनप्रीत कौर करेंगी और उन्हें तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच खेलने हैं। उमा छेत्री एक प्रतिभाशाली विकेटकीपर, बल्लेबाज है, हाल ही में हांगकंग में आयोजित एशिया इमर्जिंग क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रही, वह भारत ए टीम में शामिल थी | असम के बोकाखाट की रहने वाली उमा छेत्री बल्ले और स्टंप के पीछे दोनों जगह ही अपने कौशलता का प्रदर्शन दिया है | अब वह भारतीय महिला क्रिकेट में शामिल होकर इतिहास रचने के लिए तैयार है |
खेल
लाइफस्टाइल
उमा छेत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाई !
- by Gayatri Yadav
- July 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2017 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, amit shah, bjp, darjeeling, Gorkha, HILLS, newsupdate, Raju Bista
अमित शाह का पहाड़ पर जादू चल गया? राजू
August 22, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, alert, newsupdate, rain, sad news, weather
समंदर में उठा बवंडर बंगाल को डूबोएगा?
August 17, 2026
