दार्जिलिंग: दार्जिलिंग के भाजपा विधायक नीरज तमांग जिम्बा को मिरिक के पानीघाटा इलाके में गठबंधन उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय निवासियों के विरोध का सामना करना पड़ा। जानकारी अनुसार भाजपा विधायक नीरज तमांग जिम्बा 6 जुलाई गुरुवार पानीघाटा इलाके में चुनाव प्रचार करने गए थे, तभी इलाके के लोगों ने बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी | उस दौरान विधायक नीरज तमांग जिंबा ने प्रदर्शनकारियों से माइक्रोफोन छीन लिया और उसके बाद इलाके के लोगों ने विधायक को घेरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया | हालांकि, बाद में विधायक के साथ आए सुरक्षा गार्डों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करते हुए, विधायक को कार्यक्रम स्थल से चले गए।
उत्तर बंगाल
घटना
दार्जिलिंग
राजनीति
चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा विधायक को करना पड़ा विरोध का सामना !
- by Gayatri Yadav
- July 6, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2305 Views
- 3 years ago

