सिलीगुड़ी: आज पूरे देश की नजर बंगाल में चल रहे पंचायत चुनाव पर टिकी हुई है | पंचायत चुनाव के दौरान घटित होने वाले हिंसक घटनाएं लगातार सुर्ख़ियों पर बनी हुई है | कहीं पोलिंग एजेंट को मतदान केंद्र में घुसकर गोली मार दी गई है, तो कहीं से छप्पा मतदान की खबरें मिल रही है | इसी दौरान फूलबाड़ी ग्राम पंचायत के बूथ नंबर 102 पर निर्दलीय उम्मीदवार ने तृणमूल उम्मीदवार के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है और इलाके के आक्रोशित लोगों ने वोट नहीं देने का फैसला किया | इस दौरान माहौल काफी गर्मा गया, लोगों का आरोप है कि, तृणमूल की ओर से छप्पा मतदान किया जा रहा है | इसको लेकर इलाके में उत्तेजना का माहौल बना हुआ है, इस दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस पर भी कई गंभीर आरोप लगाए |
उत्तर बंगाल
घटना
राजनीति
सिलीगुड़ी
मतदान के दौरान फूलबाड़ी में उत्तेजना का माहौल !
- by Gayatri Yadav
- July 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1069 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
