आज पूरे राज्य में पंचायत चुनाव हो रहे हैं और राज्य के कई क्षेत्रों से हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आ रही है | इन हिंसक घटनाओं में कई लोगों की जानें जा चुकी है | राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में गोलीबारी और मतदान केंद्रों को क्षतिग्रस्त कर देने की खबर मिल रही है | वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में पंचायत चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है | पहाड़ वासी इस पंचायत चुनाव को उत्सव के रूप में मना रहे हैं | पहाड़ वासियों का मानना है कि, लगभग 20 वर्ष बाद पहाड़ में लोकतंत्र वापस आया है, जिसको लेकर लोग घरों से लेकर मतदान केंद्र की ओर जा रहे हैं और मतदान कर रहे हैं | फिलहाल तो पहाड़ी क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान किया जा रहा है |
उत्तर बंगाल
कूचबिहार
घटना
दार्जिलिंग
मतदान के दौरान राज्य में कहीं हिंसक घटनाएं, तो कहीं उत्साह का माहौल !
- by Gayatri Yadav
- July 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2494 Views
- 3 years ago

