सिलीगुड़ी: चंपासरी अपहरण मामला भी किसी फिल्मी कहानी जैसी लगती है | बता दें कि, इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी नवलेश कुमार को गिरफ्तार किया | मालूम हो कि, 24 जून की सुबह चंपासरी से व्यापारी प्रभाकर सिंह का कुछ बदमाशों ने बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया था | इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन के अस्तित्व पर सवाल उठने लगे थे | सिलीगुड़ी वासियों का पुलिस पर से विश्वास उठने लगा था, लेकिन पुलिस ने लोगों के दिल से विश्वास को उठने नहीं दिया और इस मामले में पुलिस ने सक्रियता से छानबीन की और 6 आरोपियों को 14 दिनों के अंदर गिरफ्तार कर लिया | इस घटना से जुड़े मास्टरमाइंड नवलेश कुमार को पुलिस ने शुक्रवार 7 जुलाई को गिरफ्तार किया | पुलिस सूत्रों के मिली जानकारी के अनुसार यह अपहरण पैसों के लिए किया गया था | वह कहते हैं ना ‘बाप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया’ कुछ इसी तरह की कहावत इस अपहरण मामले में सामने आ रही है | रेगुलेटेड मार्केट में प्रभाकर और नवलेश की गद्दी आमने-सामने है | दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह पहचानते भी है, देखा जाए तो दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी | प्रभाकर ने व्यवसाय के लिए नवलेश को एक मोटी रकम दी थी, लेकिन जब प्रभाकर नवलेश से पैसा मांगने लगा तो दोनों के बीच मनमुटाव शुरू हो गया और देखते ही देखते इस मनमुटाव ने अपराध का रास्ता तय कर लिया | नवलेश कुमार ने 24 जून को प्रभाकर का अपहरण करवाया | आखिरकार पुलिस ने विभिन्न जगह पर छापेमारी कर 5 अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया था और शुक्रवार को इस अपहरण के मास्टरमाइंड नवलेश को गिरफ्तार किया | पुलिस ने नवलेश को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
दोस्त ने करवाया था व्यापारी का अपहरण !
- by Gayatri Yadav
- July 8, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2236 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
