सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से तीनबत्ती मोड़ इलाके में एक लोकल बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है | आज इस बस स्टैंड का दौरा करने सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव और दिल्ली के आर्किटेक्ट पीआर मेहता के साथ पहुंचे | इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि, बस स्टैंड के एंट्री प्वाइंट को एक एजेंसी की मदद से जबरन दखल किया गया है | जगह पर रेलवे लैंड का बोर्ड लगा हुआ है | इस दौरान मेयर गौतम देव ने संवाददाता को संबोधित करते हुए ,साफ तौर पर कहा कि, इस जमीन को दखल नहीं किया जा सकता, यह कॉर्पोरेशन की जगह है | साधारण जनता की सुविधा के लिए यहां लोकल बस स्टैंड का निर्माण किया जा रहा है | जमीन को दखल मुक्त किया जाएगा और कानूनी तौर पर काम को आगे बढ़ाया जाएगा | इस दौरान मेयर ने कहा कि, मुख्यमंत्री को भी पत्र लिखकर इस विषय की जानकारी दी जाएगी |
उत्तर बंगाल
राजनीति
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
मेयर गौतम देव ने रेलवे पर जबरन जमीन दखल करने का लगाया आरोप !
- by Gayatri Yadav
- July 25, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 952 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
