ढाई साल की बच्ची के साथ दुराचार करने की कोशिश में एक आरोपी वृद्धि गिरफ्तार | यह घटना फांसीदेवा के कालाराम जोत इलाके में घटित हुई | इस घटना के बाद इलाके में उत्तेजना का माहौल बन गया | स्थानीय वासियों के अनुसार कल शाम को इलाके के एक घर से बच्ची की रोने की आवाज सुनाई देने लगी, जब लोगों ने उस घर के अंदर झांक कर देखा, तो वे निशब्द हो गए, 78 वर्षीय फुलेन रॉय बच्ची के साथ दुराचार करने की कोशिश कर रहा था | स्थानीय वासियों ने इस मामले को लेकर फांसीदेवा थाने की पुलिस को सूचित किया और सूचना मिलते ही फांसीदेवा पुलिस मौके पर पहुंची | पुलिस ने पहले तो मामले को शांत किया, फिर आरोपी फुलेन रॉय को गिरफ्तार कर लिया | साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया | स्थानीय वासियों ने यह भी बताया कि, वृद्ध पहले भी इस तरह के मामले में लिप्त रह चुका है | लोगों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की | देखा जाए तो इन दिनों बच्चियों के साथ दुराचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है | कुछ दिनों पहले भी सिलिगुड़ी महकमा परिषद अंतर्गत घोषपुकुर इलाके में एक बच्ची के साथ दुराचार के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था और इस घटना से घोषपुकुर इलाके में काफी उत्तेजना का माहौल बन गया था, लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए शिकायत की थी कि, बच्चियों के साथ अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है और प्रशासन को इस ओर विफलता हासिल हो रही है |
उत्तर बंगाल
जुर्म
सिलीगुड़ी
फिर एक बच्ची के साथ कुकर्म की कोशिश, आरोपी वृद्ध गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- October 12, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 953 Views
- 3 years ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
