सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में मां कैंटीन की शुरुआत से जरूरतमंद लोग काफी खुश है | मां कैंटीन में सिर्फ 5 रूपये में लोगों को भरपेट भोजन मिल जाता है, 5 रूपये में चावल, दाल, सब्जी और अंडा परोसा जाता है | आज सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में शहर के मेयर गौतम देब ने मां कैंटीन का उद्घाटन किया, इसके अलावा उन्होंने इस मां कैंटीन में बैठकर खाना भी खाया | देखा जाए तो सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में मुसाफिरों और मजदूरों की भीड़ बनी रहती है, जिससे 5 रूपये में भोजन मिलने से उन्हें काफी लाभ मिलेगा | इससे पहले भी इस इलाके में मां कैंटीन की स्थापना की गई थी, लेकिन किसी कारण से उसे बंद कर दिया गया था, लेकिन अब फिर से इलाके में मां कैंटीन की शुरुआत से लोग काफी खुश है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में 5 रूपये में मिलेगा भर पेट भोजन !
- by Gayatri Yadav
- October 12, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1206 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
