सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देब आज सीपी, डीसीपी के साथ कंचनजंगा स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे | इस दौरान संवाद दाताओं ने मेयर से सवाल पूछने की कोशिश की, लेकिन मेयर ने मुस्कुराते हुए कहा कि, इस समय मैं कुछ नहीं बता सकता | लेकिन आशंका लगाई जा रही है कि, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक हफ्ते के दौरे पर उत्तर बंगाल आ सकती है | सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिसंबर के पहले सप्ताह मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल आ सकती है और वह यहां 6 दिसंबर से 12 दिसंबर तक रह सकती है | इस दौरान मुख्यमंत्री दार्जिलिंग, कालिम्पोंग,जलपाईगुड़ी व अलीपुरद्वार का भी दौरा कर सकती है | फिलहाल मेयर ने तो इस विषय पर चुप्पी साधली है, लेकिन जिस तरह से मेयर ने आज कंचनजंगा स्टेडियम का दौरा किया, उसको देखकर तो लग रहा है कि, मुख्यमंत्री उत्तर बंगाल पधारने वाली है |
उत्तर बंगाल
राजनीति
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
क्या दिसंबर में सिलीगुड़ी आएंगी मुख्यमंत्री !
- by Gayatri Yadav
- November 30, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2864 Views
- 3 years ago
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
darjeeling, good news, HILLS, kalimpong, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri, tourist
दार्जिलिंग-कालिम्पोंग में पर्यटन को बढ़ावा देने पर मंथन, त्योहार
September 30, 2026
