सिलीगुड़ी: पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरी की स्कूटी को बरामद किया और इस मामले में आरोपियों को भी गिरफ्तार किया |
जानकारी अनुसार शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने की सादा पोशाक पुलिस ने चोरी हुई स्कूटी को बरामद कर लिया है।
साथ ही इस मामले में तीन युवकों को भी गिरफ्तार किया |
बुधवार की सुबह नगर निगम के 40 नंबर वार्ड हैदरपाड़ा शंकर भवन संलग्न इलाके के एक घर से एक स्कूटी चोरी हो गई ।
स्कूटी के मालिक ने भक्तिनगर थाने में चोरी की लिखित शिकायत दर्ज कराई | शिकायत के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की और कुछ घंटे में आरोपी चोरो की जानकारी प्राप्त कर, 40 नंबर वार्ड से तीनों आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया |
गिरफ्तार आरोपियों के नाम राज बरमन, रोनी छेत्री एवं मानव राॅय बताया गया है | आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया।
उत्तर बंगाल
जलपाईगुड़ी
जुर्म
सिलीगुड़ी
स्कूटी चोरी के मामले में सफल हुई भक्तिनगर थाने की पुलिस !
- by Gayatri Yadav
- December 7, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1092 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
