सिलीगुड़ी: इन दिनों अवैध पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर सिलीगुड़ी वासी काफी परेशान है | बता दे कि, विभिन्न स्थानों पर अवैध पार्किंग शुल्क वसूली ने शहर वासियों के नाक में दम कर रखा है | देखा जाए तो इन कुछ वर्षों में सिलीगुड़ी में वाहनों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है और इन वाहनों के लिए सिलीगुड़ी की संकरी सड़क अब कम पड़ने लगी है | लोग कहीं भी अपनी गाड़ियों से जाना पसंद करते हैं और लोगों की इसी पसंद का फायदा उठाकर कुछ लोग अपनी जेब गर्म कर रहे हैं | शहर वासी लगातार शिकायत कर रहे हैं कि, शहर के विभिन्न स्थानों में उनसे मनमानी तरीके से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है, चार पहिया वाहन से ₹10 वसूलने की जगह ₹20 लिया जा रहा है और दो पहिया वाहनों से ₹5 की जगह ₹10 की पर्ची दी जाती है | कुछ लोगों ने तो यह भी बताया कि, कभी-कभी तो हुए कुछ स्थानों में ₹10 की जगह ₹50 तक अवैध पार्किंग शुल्क वसूला जाता है |
जब लोग इस अवैध पार्किंग वसूली को लेकर आवाज उठाने की कोशिश करते हैं, तो इस अवैध वसूली से जुड़े लोग उनसे भिड़ जाते हैं और यह मामला इतना बढ़ जाता है कि मारपीट भी हो जाती है | इसलिए लोग इन सब झमेले से बचने के लिए चुपचाप मुंह-मांगा पार्किंग शुल्क दे देते हैं |
अब यह मुद्दा सिलीगुड़ी नगर निगम में भी उठाया गया | बता दे कि, नगर निगम में मासिक बोर्ड बैठक में विपक्ष के नेता अमित जैन ने इस विषय को लेकर नगर निगम को अवगत कराया कि, शहर में निर्धारित दर से दो गुना अधिक पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि पार्किंग में जो पर्ची दी जाती है वह पर्ची अवैध रूप से छपाई जाती है | इसके अलावा उन्होंने नगर निगम का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा,
ठेकेदार बदलने के 6 वर्षों बाद भी पुराने ठेकेदार के नाम वाला पार्किंग शुल्क चार्ट बोर्ड नहीं बदल गया है और इसे लोग भ्रमित हो रहे हैं | अमित जैन ने मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है | वहीं दूसरी ओर अवैध पार्किंग शुल्क वसूली के मुद्दे पर माकपा पार्षद शरदिंदु चक्रवर्ती ने भी आवाज उठाया | वहीं पूरे मामले को सुनने के बाद नगर निगम के पार्किंग विभाग के मेयर परिषद के सदस्य राजेश प्रसाद शा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, इस तरह की शिकायत फिलहाल नहीं मिली है, लेकिन मामले की जांच की जाएगी और शिकायत मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी |
अब नगर निगम अवैध पार्किंग शुल्क वसूली पर कब कार्रवाई शुरू करेगा इसका इंतजार शहर वासी कर रहे है |
उत्तर बंगाल
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
अवैध पार्किंग शुल्क वसूली करने वालों की अब खैर नहीं !
- by Gayatri Yadav
- February 1, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1125 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
