सिलीगुड़ी: आज फिर सिलीगुड़ी नगर निगम के बोर्ड मीटिंग के दौरान काफी तनाव का माहौल बन गया, इस दौरान एक दुर्लभ घटना घटित हुई, जो शायद ही कभी सिलीगुड़ी नगर निगम के इतिहास में घटित हुई हो | बता दे कि , आज सिलीगुड़ी नगर निगम कार्यालय में वामपंथी पार्षदों के प्रस्ताव पारित करने के दौरान वार्ड नंबर 37 के पार्षद आलोक भक्त द्वारा कथित तौर पर बाधा डालने के कारण बोर्ड मीटिंग में काफी तनाव का माहौल बन गया | साथ ही इस तरह के व्यवहार से वामपंथी पार्षद काफी आहत हो गए और बोर्ड मीटिंग को छोड़कर जाने लगे, साथ ही इस मामले को देखते ही मेयर गौतम देब अपनी कुर्सी छोड़ उठ खड़े हुए और आगे बढ़ कर इस तनाव भरे माहौल को संभाला | पहले तो वार्ड नंबर 37 के पार्षद को चुप रहने का आदेश दिया और वही दूसरी ओर वामपंथी पार्षद से सदन से बाहर ना जाने का अनुरोध किया | सिलीगुड़ी नगर निगम के इतिहास में यह शायद यह पहली बार हुआ है जब एक मेयर दूसरे दल के पार्षद को अनुरोध कर सदन से बाहर जाने से रोक रहे है |
उत्तर बंगाल
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
बोर्ड मीटिंग के दौरान एक ऐतिहासिक घटना घटित हुई !
- by Gayatri Yadav
- February 28, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4460 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
