September 19, 2024
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल लाइफस्टाइल सिलीगुड़ी

दुर्गा पूजा से पहले सिलीगुड़ी में महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू !

सिलीगुड़ी: कुछ दिनों बाद सभी माँ दुर्गा की स्वागत करने वाले हैं और इसको लेकर तैयारियां जोरों पर है | प्रशासन भी दुर्गा पूजा के मद्देनजर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है | दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है | बता दे कि, उत्तर बंगाल राष्ट्रीय परिवहन निगम के अध्यक्ष पार्थप्रतिम रॉय ने सिलीगुड़ी में परिवहन निगम के साथ एक बैठक की और उस दौरान कई विषयों पर चर्चा की गई | इस बैठक में महिलाओं के लिए बस सेवा शुरू करने की अहम घोषणा की गई | उन्होंने इस दौरान बताया कि, यह बस सेवा सिलीगुड़ी से जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार से कूचबिहार और कूचबिहार से दिनहाटा तक शुरू की जा रही है और साथ ही यह भी जानकारी थी कि, बस सेवा मुख्यतः कार्यालय से समय के अनुसार संचालित होगी। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर लंबी दूरी तय करने वाली बसों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *