June 20, 2025
Sevoke Road, Siliguri
घटना उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

रात को अचानक सरकारी बैंक के अंदर बजा सायरन

सिलीगुड़ी: एक सरकारी बैंक के अंदर अचानक सायरन बजने से हड़कंप मच गया | बता दे कि, यह घटना कल रात 9:00 बजे सिलीगुड़ी के शिव मंदिर स्थित यूनियन बैंक में घटित हुई | स्थानीय लोगों ने बताया कि, जैसे ही सायरन बजा लोगों में दशरथ का माहौल बन गया, वे किसी आपराधिक घटना को लेकर घबरा गए | वहीं जानकारी मिली है कि, बैंक कर्मचारी अपना काम समाप्त कर शाम को ही बैंक से जा चुके थे | सायरन की आवाज सुन कर स्थानीय लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए | बैंक कर्मचारियों के पहुंचने तक सायरन बजता रहा, सूचना मिलते ही बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बैंक में प्रवेश कर सायरन बंद किया | बैंक अधिकारियों के अनुसार यांत्रिक खराबी के कारण सायरन बजा | हालांकि पुलिस ने जाँच के दौरान कुछ संदिग्ध नहीं पाया, लेकिन फिर भी पुलिस इस घटना की छानबीन कर रही है | देखा जाए तो, मयनागुड़ी के बाद सिलीगुड़ी में एटीएम लूट की घटना के बाद शहर वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *