August 11, 2025
Sevoke Road, Siliguri
जुर्म उत्तर बंगाल सिलीगुड़ी

सिलीगुड़ी के ज्वेलरी शोरूम में हुए डकैती कांड में एक और आरोपी बिहार से गिरफ्तार

सिलीगुड़ी: आभूषण की दुकान में हुई डकैती कांड ने शहर के लोगों की नींद उड़ा दी और यह मामला पुलिस के लिए भी चुनौती बन गया है | बता दे कि, सिलीगुड़ी के हिलकार्ट रोड स्थित आभूषण की दुकान में हुई डकैती में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है | गिरफ्तार आरोपी का नाम 37 वर्षीय मोहम्मद आशान बताया गया है और वह बिहार के दरभंगा जिले के जमालपुर थाना अंतर्गत बोराम का निवासी बताया गया है। उसे बिहार से गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी लाया गया और सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया | इस मामले में आठ डकैत शामिल होने की जानकारियां मिली है, जिन्होंने ज्वेलरी शोरूम में डकैती की घटना को अंजाम दिया था | पुलिस ने जिस दिन डकैती हुई उसी दिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था और उन्हीं से पूछताछ के बाद मोहम्मद आशान का नाम सामने आया और छानबीन के दौरान पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया | अभी भी पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल है | पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *