सिलीगुड़ी: ईस्टर्न बाईपास ठाकुरनगर रेलवे गेट यह शहर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है, क्योंकि जब भी रेलवे फाटक रेल गुजरने के दौरान बंद होता है, उस दौरान शहर वासियों को घंटों जाम में फंसना पड़ता है | स्थानीय लोगों ने कई बार यहां फ्लाईओवर की मांग की है और प्रशासन की ओर से भी लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए यहां 4 लेन फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा, लेकिन राज्य सरकार द्वारा लैंड एक्विजिशन नहीं मिल पा रही थी | बता दे कि, जलपाईगुड़ी सांसद जयंत कुमार रॉय, डाबग्राम फुलबाड़ी विधायक शिखा चटर्जी रेलवे अधिकारी और राज्य के लैंड एक्विजिशन के अधिकारियों ने आज इस क्षेत्र का दौरा किया |
उन्होंने कहा कि,राज्य सरकार की ओर से लैंड एक्विजिशन मिल जाने के बाद यहां फ्लाईओवर निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा | आज निरक्षण के दौरान लैंड एक्विजिशन के अधिकारी भी उपस्थित थे उन्होंने पूरे क्षेत्र का दौरा किया, सांसद जयंत कुमार रॉय ने बताया कि, लगभग 83 करोड़ रुपए की लागत से यहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा और इसमें लगभग डेढ़ साल का समय लगेगा |
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल
जलपाईगुड़ी
सिलीगुड़ी
ठाकुरनगर में लगभग 83 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा फ्लाईओवर !
- by Gayatri Yadav
- July 5, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3073 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
