सिलीगुड़ी-जल्पाईगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के नवनियुक्त अध्यक्ष माननीय दिलीप दुगड़ आज सिलीगुड़ी के एक प्रमुख और महत्वपूर्ण व्यापारिक केंद्र, विधान मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे। परिषद के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालने के बाद यह उनका पहला मार्केट निरीक्षण था।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्केट परिसर में नालियों की व्यवस्था, दुकानों के बुनियादी ढांचे, अग्निशमन सुरक्षा और पार्किंग की स्थिति का जायजा लिया। इसके अलावा, उन्होंने व्यापारियों से भी संवाद किया और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश की।
दिलीप दुगड़ ने कहा,
“बिधान मार्केट सिलीगुड़ी का दिल है। यहां की समस्याएं लंबे समय से चली आ रही हैं। हम इन समस्याओं के स्थायी समाधान की दिशा में काम कर रहे हैं। व्यापारियों के साथ मिलकर हम आधुनिककरण की रूपरेखा तैयार करेंगे।”
इस निरीक्षण के दौरान,दिलीप दुगड़ ने यह भी सुनिश्चित किया कि क्षेत्र के विकास के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे ताकि व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
dilip dugar
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
sjda
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
बिधान मार्केट का निरीक्षण करने पहुंचे एसजेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप दुगड़
- by Ryanshi
- July 14, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2634 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
bjp, siliguri, प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, राजनीति
सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’!
November 3, 2026
