सिलीगुड़ी के प्रधान नगर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है। जहा अपने ही रिश्तेदार के घर में चोर ने चोरी की … और पुलिस से बचने का अनोखा तरीका अपनाया। दरअसल, नशे का आदी एक युवक अपने ही रिश्तेदार रीना शर्मा के घर से चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए खुद को रिहैब सेंटर में भर्ती करवा लेता है।लेकिन पुलिस की पैनी नजर आखिरकार उस पर पड़ ही गई।जैसे ही युवक रिहैब सेंटर से बाहर आया और प्रधान नगर इलाके में घूमता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया।गिरफ्तार युवक प्रथम उप्रेती से पूछताछ में पता चला कि उसने चोरी का सारा सामान नक्सलबाड़ी के एक ज्वेलरी दुकानदार को बेच दिया है।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही पर नक्सलबाड़ी में छापा मारा और ज्वेलरी दुकानदार श्यामल रॉय को भी गिरफ्तार कर लिया।
मामला 31 मई का है, जब मिलन मोड़ इलाके में रहने वाली रीना शर्मा के घर से 30 हज़ार नकद और करीब 6-7 ग्राम सोना चोरी हुआ।
घटना का पता लगते ही 30 मई को प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।जांच में पता चला कि 20 साल का आरोपी प्रथम उप्रेती नशे का आदी है।पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह रीना शर्मा का रिश्तेदार है और उसी वजह से आसानी से उनके घर पहुंच जाता था।31 तारीख की रात जब घर खाली मिला, उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया और गहने बेचकर लगभग 1 लाख 30 हज़ार रुपए हासिल कर लिए।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है और 7 दिन की रिमांड की मांग की है। मामले की जांच जारी है।
jalpaiguri
newsupdate
westbengal
उत्तर बंगाल
जुर्म
लाइफस्टाइल
अपने ही रिश्तेदार के घर में चोरी, गिरफ्तार !
- by Ryanshi
- July 19, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 5562 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
