May 23, 2026
Sevoke Road, Siliguri
Action crime good news liquor newsupdate siliguri WEST BENGAL westbengal

गजोलडोबा इलाके में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, भारी मात्रा में चुलाई शराब और स्पिरिट बरामद

https://khabarsamay.com/major-drive-against-illicit-liquor-in-gajoldoba-area-huge-quantity-of-illicit-liquor-and-spirits-recovered/

Siliguri Metropolitan Police और आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ संयुक्त रूप से बड़ा अभियान चलाकर भारी मात्रा में चुलाई शराब, स्पिरिट और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से Gazoldoba और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, Gazoldoba Outpost क्षेत्र के भोरेर आलो थाना इलाके में लंबे समय से अवैध रूप से चुलाई शराब बनाने की शिकायत मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया।

इस अभियान में भक्तिनगर रेंज के डिप्टी एक्साइज कलेक्टर, सदर सर्कल, नागराकाटा सर्कल, मालबाजार सर्कल, मयनागुड़ी सर्कल के आबकारी अधिकारी और गजोलडोबा आउटपोस्ट की पुलिस टीम शामिल रही।

सरस्वतीपुर के गुदाम लाइन, नोदाबाड़ी, निपानिया और मनगढ़ा समेत कई इलाकों में एक साथ तलाशी अभियान चलाया गया। कुल पांच जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए।

पुलिस और आबकारी विभाग के अनुसार, करीब 12 लाख 47 हजार रुपये मूल्य की शराब और अन्य सामग्री जब्त की गई है। इसके अलावा लगभग पांच हजार लीटर चुलाई शराब, बड़ी मात्रा में स्पिरिट, ड्रम, पाइप, रासायनिक पदार्थ और शराब तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी बरामद हुए हैं।

जांच अधिकारियों का दावा है कि कई घरों को छोटे कारखानों में बदलकर वहां अवैध तरीके से शराब तैयार की जा रही थी।

अभियान के दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन जुड़े हैं तथा किन-किन इलाकों में शराब की सप्लाई की जाती थी।

पुलिस का कहना है कि राज्य में नई सरकार के जिम्मेदारी संभालने के बाद से शराब और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गजोलडोबा इलाके में चलाया गया यह अभियान उसी अभियान का हिस्सा है।

प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में राहत का माहौल है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इलाके में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था। हालांकि पुलिस की दबिश की भनक लगते ही कई आरोपी फरार हो गए, लेकिन उनकी तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *