July 22, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

सिलीगुड़ी के वाहन चालक हो जाएं सावधान!

क्या आप बाइक चलाते हैं? क्या आप टैक्सी या कार चलाते हैं? क्या आप एक वाहन चालक हैं? तो यह खबर आपके लिए है. चाहे आप बाइक ही क्यों नहीं चला रहे हों. यहां तक कि आप ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए सावधानी के साथ वाहन चला रहे हों, आपके साथ एक बहुत बड़ा धोखा हो सकता है. एक ऐसा धोखा, जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. एक ऐसा धोखा, जहां आपकी जमा पूंजी आपके हाथ से निकल सकती है.

हालांकि घटना कोलकाता की है. लेकिन इसका असर जल्द ही सिलीगुड़ी में भी देखा जा सकेगा. घटना के अनुसार एक टैक्सी चालक सुबह सवेरे अपनी टैक्सी लेकर कोलकाता की सड़कों पर निकल पड़ा. अचानक उसके मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा गया था कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के कारण आपकी गाड़ी का ई चालान भेजा गया है. तुरंत ही ऑनलाइन भुगतान करें. टैक्सी चालक सोच में पड़ गया. उसने तो कहीं भी ट्रैफिक उल्लंघन नहीं किया था. फिर उसकी गाड़ी का चलान कैसे?

जी हां, इस तरह का ई-चालान मैसेज आपके मोबाइल पर भी आ सकता है और आपसे ऑनलाइन भुगतान के लिए कहा जा सकता है. कोलकाता में साइबर अपराधियों का एक गैंग सक्रिय हो गया है, जिसने लोगों को लूटने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है. यह तरीका है ई चालान भेजकर आपके मोबाइल सिस्टम को हैक करना और आपकी जमा पूंजी पर अधिकार करना. सिलीगुड़ी के बहुत से वाहन चालको को पता ना हो. इसलिए उन्हें इस फ्रॉड के बारे में जानना जरूरी है. क्योंकि कोलकाता के बाद सिलीगुड़ी का ही नंबर है.

पीड़ित टैक्सी चालक ने मैसेज के साथ भेजे गए लिंक को क्लिक किये बगैर पढ़ा. मैसेज परिवहन निगम के दफ़्तर द्वारा फॉरवर्ड किया गया था. इसलिए उसे लगा कि हो सकता है कि अनजाने उसने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया हो. तभी उसके मोबाइल पर ई चालान का मैसेज भेजा गया है. हालांकि उसने गौर से देखा तो मैसेज कुछ स्पष्ट नहीं था. इसी उलझन में टैक्सी चालक ट्रैफिक विभाग के एक अधिकारी से मिला और उसे बताया कि उसने कहीं भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं किया है. लेकिन फिर भी उसकी गाड़ी का चालान किया गया है.

टैक्सी चालक के मोबाइल पर आए मैसेज और लिंक को अधिकारी ने भी देखा और टैक्सी चालक को बताया कि उसके साथ फ्रॉड किया गया है. यह साइबर अपराधियों का एक नया तरीका है. टैक्सी चालक थोड़ा समझदार था. इसलिए उसने लिंक को क्लिक नहीं किया था. इसलिए वह उनका शिकार होने से बच गया. लेकिन ज्यादातर मामलों में वाहन चालक परिवहन विभाग का मैसेज और ई चालान देखते ही उत्सुकतावश लिंक को क्लिक कर देते हैं. इस तरह से वह साइबर फ्रॉड के जाल में पड़ सकते हैं.

बंगाल पुलिस की ओर से राज्य के बाइक चालकों, टैक्सी चालकों आदि को सचेत किया गया है. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से भी सभी तरह के वाहन चालकों को सचेत किया जा रहा है. उनकी तरफ से कहा जा रहा है कि पुलिस की ओर से किसी भी वाहन चालक को ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनके मोबाइल पर ई चालान नहीं भेजा जाता है.

पुलिस प्रशासन की ओर से वाहन चालकों को सचेत किया जा रहा है कि साइबर फ्रॉड उनके साथ खेल कर सकते हैं. ऐसे में उन्हें अधिक सावधान होने की जरूरत है. ट्रैफिक मामले में पुलिस चालक के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज नहीं भेजती है. ई चालान के मामले में पुलिस व्यवस्थित तरीके से अपना काम करती है. यह पारदर्शी होता है और सिस्टम से होता है. ना कि मोबाइल पर. अगर आपके मोबाइल पर कुछ इस तरह का मैसेज आए तो समझ ले कि यह किसी साइबर फ्रॉड की कारस्तानी हो सकती है. ऐसे मैसेज को इग्नोर कर दे.

एक समझदार और बुद्धिमान व्यक्ति साइबर फ्रॉड के मैसेज को आसानी से समझ सकता है. उनके द्वारा कहीं ना कहीं कुछ भूल रह जाती है. अगर उसे गौर से देखें तो मैसेज से लेकर लिंक आदि भेजने के स्थान आदि को लेकर भी उनके द्वारा कुछ गलतियां कर दी जाती हैं कि एक समझदार व्यक्ति भाप लेता है. बंगाल पुलिस की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ऐसे मैसेज को पूरी तरह इग्नोर कर दें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *