August 4, 2026
Sevoke Road, Siliguri
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स

बंगाल की लाखों महिलाओं के लिए खुशी की खबर!अन्नपूर्णा योजना का अगस्त का पैसा इस तारीख को!

क्या आप अन्नपूर्णा योजना का अगस्त महीने की ₹3000 राशि क्रेडिट होने का इंतजार कर रही हैं? क्या आपको जून और जुलाई महीने में अन्नपूर्णा योजना के तहत राशि का भुगतान हुआ है? या क्या जुलाई महीने में आपके बैंक खाते में ₹3000 की राशि क्रेडिट हुई थी? क्या अभी तक आपने अन्नपूर्णा योजना की एक भी किस्त प्राप्त नहीं की है? अगस्त महीने में आज 4 तारीख हो गई.लेकिन अभी तक आपके खाते में पैसा नहीं आया? क्यों? आप जरूर जानना चाहेंगे. चलिए आपको सभी बातों की पक्की जानकारी देते हैं. यह भी बताएंगे कि पैसा किस तारीख को जमा होगा?

सोशल मीडिया पर अन्नपूर्णा योजना को लेकर तरह-तरह की भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं. अन्नपूर्णा योजना का सोशल सिक्योरिटी वाला सरकारी पोर्टल दो दिनों के लिए बंद क्या हुआ, सोशल मीडिया पर जमकर प्रचारित किया जा रहा था कि सरकार ने अन्नपूर्णा पोर्टल को बंद कर दिया है. यह खबर महिलाओं के लिए आहत और निराश करने वाली खबर साबित हुई. इसकी प्रतिक्रिया तो जोरदार होनी ही थी, हुई भी.

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर बंगाल की अन्नपूर्णा योजना राशि का इंतजार कर रही लाखों महिलाओं के सब्र का पैमाना छलका तो उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और बीजेपी सरकार को घेरना शुरू कर दिया. कमेंट से लेकर व्यंग वाण बरसाए गए. सिर्फ दो दिनों में जमकर सरकार के खिलाफ महिलाओं ने अपनी भड़ास निकाली. लेकिन अब अन्नपूर्णा योजना का पोर्टल फिर से चालू हो गया है. दरअसल पोर्टल पर तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण ‘सिटीजन लॉगिन’ का विकल्प बंद हो गया था.

सिटीजन लॉगिन का विकल्प बंद हो जाने से महिलाएं ना तो अपना स्टेटस देख पा रही थीं और ना ही पोर्टल पर नया आवेदन अपलोड किया जा रहा था. सरकार की तरफ से भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया था, जिसके कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई और इसका फायदा सोशल मीडिया ने जमकर उठाया. राज्य प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर इस तकनीकी समस्या का पूरी तरह समाधान कर दिया है. सरकार की ओर से सुरक्षा और सर्वर को अपग्रेड करने के बाद अब पूरी तरह से नया और उन्नत पोर्टल सुचारू रूप से शुरू कर दिया गया है.

प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि अब सभी आवेदक महिलाएं आधिकारिक वेबसाइट सोशल security.wb.gov.in पर जाकर अपने आधार नंबर या आवेदन संख्या के जरिए आसानी से अपने आवेदन फार्म का स्टेटस चेक कर सकती हैं. अगर आपका आवेदन स्टेटस अप्रूव्ड अथवा पेमेंट फैलियर दिखा रहा है, तो इसी हफ्ते आपके डीबीटी लिंक वाले बैंक अकाउंट में अन्नपूर्णा योजना की ₹3000 की राशि क्रेडिट हो जाएगी. बहुत संभव है कि 5 या 6 तारीख को यह राशि प्राप्त हो जाए.

जिन महिलाओं को अभी तक अन्नपूर्णा योजना की एक भी किस्त प्राप्त नहीं हुई है, उनके खाते में भी इसी हफ्ते योजना की राशि ट्रांसफर की जा रही है. इन महिलाओं में पात्र महिलाएं भी शामिल थीं, जिन्हें योजना की राशि सिर्फ इसलिए नहीं प्राप्त हुई थी कि उनका बैंक अकाउंट डीबीटी लिंक नहीं था या फिर उन्होंने ऑफलाइन अपना आवेदन जमा किया था और बाद में उसे पोर्टल पर अपलोड किया गया था. इनमें से अधिकांश महिलाओं के आवेदन स्टेटस की जांच की जा चुकी है.

जो महिलाएं अन्नपूर्णा योजना के लिए जगह-जगह धक्के खा रही थीं, सरकार ने उनके लिए काफी राहत भरी खबर दी है. अंडर इंक्वायरी अथवा अंडर प्रोसेसिंग स्टेटस वाली सभी महिलाओं के आवेदन की जांच के बाद इसी हफ्ते पात्रता रखने वाली अधिकांश महिलाओं के खाते में 5 अगस्त से लेकर 9 अगस्त के बीच किसी भी दिन डीबीटी के जरिए अन्नपूर्णा योजना की 3000 राशि ट्रांसफर की जाएगी.

यहां यह भी बता दूं कि उन्हें जून और जुलाई का बाकी पैसा यानी ₹6000 नहीं मिलेगा. सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म से जानकारी दी जा रही है कि बंगाल सरकार अगस्त में उनके खाते में जून, जुलाई और अगस्त यानी ₹9000 डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करेगी तो इसमें कोई सच्चाई नहीं है. सिर्फ ₹3000 ही आपको मिलेंगे. इसके अलावा उन महिलाओं को भी सरकार अन्नपूर्णा योजना की राशि जारी करेगी, जिन्हें जून अथवा जुलाई महीने में योजना की किस्त राशि मिल चुकी है.

अब तक बंगाल सरकार ने अन्नपूर्णा योजना की राशि उन्हीं महिलाओं के खाते में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर की थी, जिन्होंने 2026 के विधानसभा चुनाव में मतदान किया था. अब अगस्त महीने में आधार उनका आवेदन फॉर्म होगा. जिसकी जांच के बाद अगर वह योजना की पात्रता रखती है तो उनके खाते में योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी अन्यथा उनका पैसा हमेशा के लिए रुक जाएगा. जिनके अन्नपूर्णा आवेदन का वेरिफिकेशन किया जा चुका है, और स्टेटस रिजेक्ट दिखा रहा है,उन महिलाओं के खाते में अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं जाएगी.

नवान्न से जुड़े विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि अन्नपूर्णा योजना के आवेदन पत्रों की जांच का काम 50% से भी अधिक पूरा हो गया है. और इसे 30 अगस्त से पहले पूरा कर लेना है. जिन लोगों के आवेदन फार्म का वेरिफिकेशन हो चुका है, उनके खाते में इसी हफ्ते योजना की राशि जारी की जा रही है. और इस तरह से जैसे-जैसे वेरिफिकेशन का काम पूरा होता जाएगा, सरकार योजना की राशि ट्रांसफर करती जाएगी और इसे 30 अगस्त तक पूरा कर लेना है.

सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट कर दिया है कि सभी पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए इस हफ्ते के भीतर पैसे भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. सरकार के इस कदम से लाखों महिलाओं का इंतजार खत्म होने जा रहा है, जो इस वित्तीय सहायता की उम्मीद लगाए बैठी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *