August 24, 2026
Sevoke Road, Siliguri
indo-nepal border good news nepal newsupdate

नेपाल भागने से पहले पानीटंकी सीमा पर अफगान नागरिक गिरफ्तार !

https://khabarsamay.com/afghan-national-arrested-at-panitanki-border-before-fleeing-to-nepal/

नेपाल भागने की कोशिश कर रहे एक अफगान नागरिक को खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने पानीटंकी सीमा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल्लाह खान के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके एक भारतीय दोस्त को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अब्दुल्लाह खान के खिलाफ पहले से ही फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) की ओर से लुकआउट नोटिस जारी था। पानीटंकी स्थित नेपाल इमिग्रेशन कार्यालय में दस्तावेजों की जांच के दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

तलाशी के दौरान अब्दुल्लाह खान के पास से भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद होने की बात सामने आई है। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अफगान नागरिक के पास भारतीय दस्तावेज कैसे पहुंचे और इन्हें कहां और किस तरह तैयार किया गया।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दस्तावेजों की जालसाजी, धोखाधड़ी और इमिग्रेशन ऑफ फॉरेनर्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

आज खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पुलिस रिमांड की मांग के साथ सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *