शहर को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस कमिश्नरेट के अलग-अलग थानों की ओर से लगातार मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भक्तिनगर थाने की सादे पोशाक में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, भक्तिनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 43 स्थित इंदिरा गांधी मैदान इलाके में मादक पदार्थ की डिलीवरी होने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर भक्तिनगर थाने की पुलिस टीम ने इलाके में निगरानी शुरू की।
इसी दौरान एक युवक के वहां पहुंचने पर पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे रोका और पूछताछ की। पूछताछ में कुछ बातों में असंगति पाए जाने के बाद भक्तिनगर थाने के आईसी की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली गई। इसके बाद उसकी स्कूटी की डिक्की की भी तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान स्कूटी की डिक्की से काले रंग का एक प्लास्टिक बरामद हुआ। प्लास्टिक के अंदर एक पैकेट था, जिसमें कथित तौर पर ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ को जब्त करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार युवक की पहचान मोहम्मद जहांगीर उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है। वह चंपासारी इलाके का निवासी बताया गया है। पुलिस ने उसके पास से करीब 48 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद करने का दावा किया है।
फिलहाल भक्तिनगर थाने की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह कथित तौर पर कब से मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़ा हुआ था, मादक पदार्थ कहां से लाया गया था, किसे इसकी डिलीवरी दी जानी थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद जहांगीर उर्फ मुन्ना को कल जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।
siliguri
DRUGS
newsupdate
siliguri metropolitan police
सिलीगुड़ी में 48 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, भक्तिनगर पुलिस की कार्रवाई !
- by Ryanshi
- October 31, 2026
- 0 Comments
- Less than a minute
- 98 Views
- 2 hours ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
