त्यौहारों के बीतने के साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार अब निकाय चुनाव की तैयारी में जुट गई है. इसका संकेत इस बात से मिल जाता है कि राज्य में कई जिलों के पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का तबादला एक रूटीन वर्क होता है. लेकिन जानकार मानते हैं कि वर्तमान में यह तबादला निहित राजनीतिक उद्देश्यों को ध्यान में रखकर किया गया है.
पहली बार सिलीगुड़ी समेत समतल और पहाड़ में मौजूदा पुलिस अधिकारियों का बड़ी संख्या में तबादला किया गया है. सिलीगुड़ी थाने के आई सी प्रवीर दत्ता का भी स्थानांतरण कर दिया गया है. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी निकाय चुनाव को देखते हुए यह फैसला किया गया है. हालांकि कुछ लोग यह भी मानते हैं कि राज्य में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार तथा अपराधियों को तुरंत दंड मिले, इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर पुलिस बल का पुनर्गठन किया गया है.
पहली बार राज्य सरकार ने एक साथ भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. इनमें उत्तर बंगाल से लेकर दक्षिण बंगाल तक के विभिन्न जिले शामिल हैं. उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी से लेकर जलपाईगुड़ी, कूच बिहार, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग जिलों के पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है. उदाहरण के लिए मिंगमा शेरपा, जो वर्तमान में सिलीगुड़ी पीसी में टीआई है, उन्हें अलीपुर द्वार का दायित्व दिया गया है. वर्तमान में अलीपुरद्वार टी आई विनोद प्रसाद को सिलीगुड़ी पीसी में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है.
इसी तरह से RRI जलपाईगुड़ी रापझोर मोकतान को दार्जिलिंग भेजा गया है. जब कि वर्तमान में RI दार्जिलिंग सुमित सरकार को कूचबिहार भेजा गया है. वे कूचबिहार के नारायणी में इंस्पेक्टर बनाए गए हैं. IC फालाकाटा नितेश लामा को सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर आफ पुलिस के रूप में कार्य करने के लिए कहा गया है. जबकि दार्जिलिंग DEB इंस्पेक्टर अनिंद्य भट्टाचार्य को फालाकाटा पुलिस थाने में IC के रूप में कार्य करने के लिए कहा गया है. पहाड़ में भी भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है.
मिरिक पुलिस स्टेशन के IC नयन चक्रवर्ती को बासिरहाट थाने में पदभार ग्रहण करने के लिए कहा गया है. दार्जिलिंग DIB इंस्पेक्टर भूषण छेत्री को मिरिक पुलिस स्टेशन में IC के रूप में कार्य करने के लिए कहा गया है. राजगंज के IC अमित दास को बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर आफ पुलिस के रूप में पदोन्नत किया गया है. एस आई कालिमपोंग सुजीत लामा को राजगंज में बतौर आईसी भेजा गया है. कर्सियांग पुलिस थाने में कार्यरत IC पलाश महंतों को मालदा में ट्रैफिक विभाग में इंस्पेक्टर बनाया गया है.
सर्किल इंस्पेक्टर सदर दार्जिलिंग पार्थ सारथी चंदा को कर्सियांग भेजा जा रहा है. DIB इंस्पेक्टर दार्जिलिंग पिंटू मुखोपाध्याय को दक्षिण दिनाजपुर के बंसीहारी पुलिस थाने में आई सी के रूप में भेजा जा रहा है. इस्लामपुर के ट्रैफिक इंस्पेक्टर सजल राय को मालदा के वैष्णव नगर पुलिस थाने में IC के रूप में पदोन्नत किया गया है. सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट में सिलीगुड़ी थाने के IC प्रवीर दत्ता का ट्रांसफर इस्लामपुर किया जा रहा है. चंदन नगर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत इंस्पेक्टर आफ पुलिस विश्वसरैया सरकार को दार्जिलिंग सदर पुलिस थाने में आईसी बनाया गया है.
वर्तमान दार्जिलिंग के सदर पुलिस स्टेशन में कार्यरत एस. मजूमदार को पूर्वी वर्धमाान में कोर्ट इंस्पेक्टर के रूप में भेजा जा रहा है. सीआईडी विभाग में इंस्पेक्टर आफ पुलिस प्रसेनजीत विश्वास को इस्लामपुर थाने में IC के रूप में सेवा करने के लिए कहा गया है. इस्लामपुर पुलिस स्टेशन के IC सोवन करमाकर को पूर्वी मेदिनीपुर में कोर्ट इंस्पेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है. जलपाईगुड़ी DEB इंस्पेक्टर आफ पुलिस हेमंत शर्मा को कूचबिहार जिले में दिनहाटा पुलिस थाने का आई सी नियुक्त किया गया है. जबकि दिनहाटा के IC बुद्धाद्तीय राय को दार्जिलिंग डीईबी में इंस्पेक्टर बनाया गया है.
दक्षिण दिनाजपुर जिले के अंतर्गत बालूरघाट के आईसी सुमंत विश्वास को चंदन नगर पुलिस कमिश्नरेट में इंस्पेक्टर आफ पुलिस बनाया गया है. इस तरह से उत्तर बंगाल में समतल और पहाड़ में भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों का तबादला और पदोन्नति की गई है. सरकार ने उत्तर से लेकर दक्षिण तक लगभग सभी जिलों में पुलिस अधिकारियों का या तो तबादला किया है या फिर उनका प्रमोशन करके कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार का संकेत दे दिया है.
आपको बताते चलें कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि उनकी सरकार में पुलिस के कामकाज का तरीका कुछ अलग होगा. अपराध को रोकने और अपराधियों को तुरंत सजा मिले, कुछ इस तरह की व्यवस्था पूरे राज्य में की जा रही है. जानकार मानते हैं कि सरकार ने पहली बार भारी संख्या में पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण या पदोन्नत करके अपने इरादे को स्पष्ट कर दिया है. जो अच्छा काम करेंगे वह ऊपर जाएंगे. पुलिस अधिकारियों में यह संदेश गया है. हालांकि राजनीतिक पंडित इसे आगामी निकाय चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं.
