सिलीगुड़ी: व्यक्ति के अस्वाभाविक मृत्यु से क्षेत्र में पसरा मातम, यह घटना ईस्टर्न बाईपास ठाकुर नगर इलाके की है | बता दे कि, 3 महीने पहले ही खगेंद्र चक्रवर्ती और पिंकी विश्वास की शादी हुई थी | वहीं परिवार सूत्रों से जानकारी मिली है कि, 6 महीने चले प्रेम संबंध के बाद पिंकी और खगेंद्र ने शादी कर ली थी, जानकारी यह भी मिली है कि ,पिंकी पहले से ही दो शादी कर चुकी थी और उसका 7 साल का बच्चा भी है | शादी कुछ दिनों बाद से ही पिंकी और खगेंद्र के बीच विवाद शुरू होने लगा था और समय के साथ यह विवाद बढ़ता चला गया | बीते बुधवार को किसी बात को लेकर दंपति के बीच झड़प शुरू हो गई और पिंकी अपने मायके चली गई थी | खगेंद्र के परिवार वालों का कहना है कि, उन्होंने इस विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था, लेकिन पिंकी और उनके परिवार वाले नहीं मान रहे थे | उनका आरोप है कि, कल भी पिंकी और खगेंद्र के बीच बातचीत हुए थे और उसके कुछ ही देर बाद का खगेंद्र ने अपने जीवन लीला समाप्त कर ली, इस घटना की जानकारी भी पिंकी ने ही खगेंद्र के परिवार वालों को दी, जैसे ही परिवार वालों ने खगेंद्र को मूर्छित देखा , उसे लेकर सिलीगुड़ी जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने खगेंद्र को मृत घोषित कर दिया | इस घटना को लेकर परिवार में मातम बना हुआ है | परिवार वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, साथ ही वे न्याय की मांग कर रहे है |
घटना
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
शादी के तीन महीने बाद ही व्यक्ति ने अपने जीवन को किया समाप्त !
- by Gayatri Yadav
- May 26, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2269 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, death, newsupdate, sad news, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
तीन में से सिर्फ एक भट्ठी चालू! सिलीगुड़ी के
October 12, 2026
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
