सिलीगुड़ी: सरहदों पर तैनात देश के जवान के कारण ही देश के अंदर देशवासी सुरक्षित है और सेना के जवान सिर्फ सरहदों पर ही नहीं देश के अंदर भी कई ऐसे कार्य करते हैं जो देशवासियों के हित में होती है। खप्रैल SSB में एक पेड़ माँ के नाम के तहत वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया और यह कार्यक्रम श्री सुधीर कुमार, महानिरीक्षक (आईजी), फ्रंटियर मुख्यालय, एसएसबी, सिलीगुड़ी के जन्मदिवस पर आयोजित किया गया , इतना ही नहीं इस दौरान केक काटकर इस खास दिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया |
इस वृक्षारोपण के दौरान पर्यावरण को बचाने का भी संदेश दिया गया जिसमें बच्चे भी शामिल हुए बच्चों ने भी इस वृक्षारोपण में अपना योगदान दिया और यह संदेश दिया कि, पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण और वृक्ष को बचना बहुत जरूरी है । इस कार्यक्रम के दौरान लगभग हजार पेड़ लगाने का आह्वान किया गया । इस वृक्षारोपण में महिलाएं भी शामिल हुई साथ ही सुधीर कुमार, महानिरीक्षक को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दिया। आईजी सुधीर कुमार ने भी लोगों का धन्यवाद दिया और कहा मैं देश सेवा के लिए सदा ही समर्पित था और रहूंगा, और उन्होंने अपने 60 वे जन्मदिन को पर्यावरण को समर्पित करते हुए पूरे क्षेत्र में हजार पेड़ लगवाएं ।
लाइफस्टाइल
उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ी
SSB के आईजी सुधीर कुमार के जन्मदिन पर वृक्षारोपण
- by Gayatri Yadav
- May 26, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2242 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
