February 24, 2025
Sevoke Road, Siliguri
उत्तर बंगाल घटना सिलीगुड़ी

महाकुंभ जा रहा तीर्थों से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मृ*त्यु 12 घायल !

सिलीगुड़ी: नक्सलबाड़ी: प्रयागराज महाकुंभ की ओर जा रहा एक वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और 12 लोग घायल हो गए हैं | यह घटना सुबह लगभग 6:00 बजे की बताई गई है | वाहन असम से प्रयागराज की ओर जा रहा था तभी नक्सलबाड़ी के सतभैया संलग्न स्कूलडांगी इलाके में तीर्थों से भरा वाहन हादसे का शिकार हो गया | स्थानीय लोगों ने बताया कि,जब तीर्थों से भरा वाहन इस क्षेत्र से गुजर रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक लॉरी ने जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में 13 लोग घायल हुए |
हादसे की जानकारी मिलते ही नक्सलबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नक्सलबाड़ी अस्पताल भेजा गया | वहीं घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया | बताया गया है कि, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, मृतक का नाम 35 वर्षीय निरंजन सरकार और वह असम के निवासी बताए गए हैं | जानकारी मिली है कि, इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं | नक्सलबाड़ी पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है |

(अस्वीकरण : सभी फ़ोटो सिर्फ खबर में दिए जा रहे तथ्यों को सांकेतिक रूप से दर्शाने के लिए दिए गए है । इन फोटोज का इस खबर से कोई संबंध नहीं है। सभी फोटोज इंटरनेट से लिये गए है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *