सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी न्यू जलपाईगुड़ी थाना क्षेत्र के गाटपाड़ा इलाके में ट्रक से आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए | घटना के बाद आक्रोशित भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। बताया गया है कि जब पुलिस ने लोगों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर भी पथराव किया गया | घटना को लेकर इलाके में भारी तनाव फैल गया। जानकारी अनुसार शनिवार की सुबह तीन युवक एक बाइक से सड़क से गुजर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल दो और युवकों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे उस इलाके में तनाव का माहौल बन गया । स्थिति पर काबू पाने के लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ।
घटना
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, लोगों ने ट्रक को आग के हवाले किया !
- by Gayatri Yadav
- February 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1202 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
