सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास के शौचालय में प्रथम वर्ष की एक छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम मिताली बर्मन (20) है। वह घर दक्षिण दिनाजपुर जिले की निवासी बताई गई है। यह भी जानकारी मिली है की छात्रा की मां का हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद से छात्रा मानसिक रूप से परेशान थी, उसके सहपाठियों ने शनिवार की सुबह उसका शव छात्रावास के शौचालय में लटका हुआ पाया। उसके बाद उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल चौकी को सूचना दी गई। पुलिस ने आकर शव को बरामद किया और शव को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया। छात्र के परिवार से भी संपर्क किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
घटना
छात्रा का शव बरामद !
- by Gayatri Yadav
- February 11, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 3804 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
newsupdate, crime, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
नाबालिग साली के यौन शोषण के आरोप में जीजा
October 31, 2026
