सिलीगुड़ी: प्रधान नगर थाने की पुलिस ने चोरी के मामले में छानबीन करते हुए कल रात आरोपी युवक को प्रधान नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया, वही पूछताछ में आरोपी युवक ने यह स्वीकार किया की उसने अपने साथियों के साथ मिल कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था | आरोपी युवक का नाम विजय महतो और वह न्यू प्रकाश नगर इलाके का निवासी बताया गया है |
जानकारी अनुसार आरोपियों ने समन नगर इलाके के एक घर के मंदिर में रखे मूर्ति से आभूषणों की चोरी की थी और आरोपियों ने सोने के आभूषणों को भक्ति नगर थाना क्षेत्र के एक आभूषण के दुकानदार को बेच दिया था | वहीं दूसरी ओर चोरी की घटना के बाद 6 फरवरी को घर के मालिक ने प्रधान नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई और शिकायत के आधार पर प्रधान नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को प्रधान नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया | पुलिस ने इस मामले में चोरी के आभूषणों को खरीदने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया है | आरोपी का नाम प्रदीप सोनी और वह समन नगर इलाके का रहने वाला बताया गया है | आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया |
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
सिलीगुड़ी
मंदिर से आभूषणों को चुराने वाला आरोपी चोर गिरफ्तार !
- by Gayatri Yadav
- February 7, 2024
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1750 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
arrested, bhaktinagar police, crime, newsupdate, rapido, sad news
रैपिडो चालक पर पैसेंजर से मारपीट का आरोप, चाबी
September 28, 2026
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
