खोरीबाड़ी: खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने अवैध रूप से सीमा पार करने के आरोप में पानीटंकी से 4 बांग्लादेशियों और दो भारतीयों को गिरफ्तार किया है | बॉर्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने बुधवार को इन्हें हिरासत में लिया। चार बांग्लादेशी नागरिक बुधवार को नेपाल से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। एसएसबी ने उनके पास से बांग्लादेश का राष्ट्रीय प्रमाण पत्र और फर्जी भारतीय आधार कार्ड बरामद किया और उनके पास पासपोर्ट व वीजा नहीं था। एसएसबी ने गिरफ्तार दो भारतीयों को भी गिरफ्तार किया जो बांग्लादेशियों को भारत में प्रवेश करने में मदद कर रहे थे। बीती रात एसएसबी ने सभी आरोपियों को खोरीबाड़ी पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार बांग्लादेशियों की पहचान मोहम्मद सोहाग मियां, कमरुल हुसैन, मोहम्मद मोनिर हुसैन और सैफुल इस्लाम के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए दोनों भारतीयों के नाम मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद सिपन सरकार बताया गया हैं। इनमें मोहम्मद हुसैन जलपाईगुड़ी और मोहम्मद सिपान सरकार कूचबिहार के रहने वाले हैं। गुरुवार को खोरीबाड़ी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट भेज दिया।
जुर्म
बांग्लादेशी घुसपैठिएं पुलिस की गिरफ्त में !
- by Gayatri Yadav
- February 2, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4152 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
