सिलीगुड़ी,14 जुलाई 2025 :सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक श्री शंकर घोष ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन में नगर निगम तथा सिलीगुड़ी -जलगाइगुड़ी विकास प्राधिकरण (एसजेडीए) के प्रति गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों संस्थाओं के असहयोगात्मक रवैये के कारण वह विधायक विकास निधि का उपयोग शहर के जनकल्याणकारी कार्यों में नहीं कर पा रहे हैं।
विधायक श्री घोष ने बताया कि उन्हें प्रतिवर्ष 60 लाख रुपये की विकास निधि प्राप्त होती है, जिसका उद्देश्य स्थानीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विकास करना है। उन्होंने नगर निगम को सड़कों के पुनर्निर्माण, नाले-नालियों की सफाई, विद्युत स्तंभों की मरम्मत तथा सार्वजनिक कुओं के जीर्णोद्धार जैसे अनेक कार्यों के लिए प्रस्ताव सौंपे थे। किंतु, उनके अनुसार, नगर निगम ने अब तक इन प्रस्तावों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न केवल नगर निगम, बल्कि एसजेडीए भी उनके द्वारा सुझाए गए विकास कार्यों को प्राथमिकता नहीं दे रहा है। परिणामस्वरूप, शहरवासी आवश्यक नागरिक सुविधाओं से वंचित हो रहे हैं।
शंकर घोष ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासनिक सहयोग प्राप्त हो, तो वह विधायक निधि के माध्यम से सिलीगुड़ी के नागरिकों के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण कार्य संपन्न कर सकते हैं। उन्होंने इस स्थिति को राजनीति से प्रेरित बताते हुए गहरी चिंता प्रकट की और संबंधित प्राधिकरणों से शीघ्र समाधान की मांग की।
bjp
Shankar ghosh
siliguri
SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
sjda
उत्तर बंगाल
राजनीति
लोकसभा चुनाव
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी: विकास निधि खर्च नहीं कर पा रहे शंकर घोष, नगर निगम व एसजेडीए पर असहयोग का आरोप !
- by Ryanshi
- July 14, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4813 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
Raju Bista, good news, kalimpong, newsupdate
कालिम्पोंग में अगले 15 दिनों तक टैंकरों से होगी
November 4, 2026
bjp, siliguri, प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, राजनीति
सिलीगुड़ी में भाजपा ने किया ‘शक्ति प्रदर्शन’!
November 3, 2026
