फूलबाड़ी में आज दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिलीगुड़ी–जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर, सिलीगुड़ी के नज़दीक आमायदीघी इलाके में एक यात्री बस और तेल टैंकर की जोरदार टक्कर हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलपाईगुड़ी की ओर से आ रही बस जब सिलीगुड़ी की तरफ बढ़ रही थी, तभी सामने से आ रहे तेल टैंकर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज़ थी कि टैंकर का अगला पहिया ब्लास्ट हो गया और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा।वहीं, टक्कर की वजह से बस में सवार कुछ यात्री हल्के ज़ख्मी हो गए। सभी घायलों को तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही फूलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक पुलिस और एनजेपी थाना पुलिस मौके पर पहुँच गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और मामले की जाँच शुरू कर दी गई है।हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल देखा गया, हालांकि बड़ी जनहानि से राहत मिली है।
Accident
fulbari
newsupdate
sad news
TRAFFIC POLICE
फूलबाड़ी में बस-टैंकर में टक्कर, कई घायल !
- by Ryanshi
- September 3, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4115 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
parking, newsupdate, Shankar ghosh, siliguri
सड़क पर गाड़ियां, फुटपाथ पर दुकानें… फिर किस काम
October 1, 2026
