सिलीगुड़ी: 46 नंबर वार्ड दार्जिलिंग मोड़ शिवनगर इलाके में स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि, पंचनई नदी के किनारे जहां लोग छठ पूजा करते हैं उस जगह को ललिता देवी नामक एक महिला दखल करने की कोशिश कर रही है, जैसे ही स्थानीय लोगों को इस घटना की खबर मिली सभी लोग इकट्ठा हुए और इस घटना को लेकर पुलिस को सूचित किया गया | सूचना मिलते ही माटीगाड़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जमीन दखल के कार्य को रोक दिया | इस घटना को लेकर उजानु स्पोर्टिंग क्लब के सचिव राजेश कुमार राॅय ने बताया कि, शिवनगर इलाके में पंचनई नदी के दोनों किनारे लोगों ने प्राय सभी खाली जमीन को दखल कर लिया है अब नदी किनारे जो खाली जगह बचा है, वहां बच्चें खेलते हैं और छठ पूजा किया जाता है, लेकिन अब इसको भी दखल करने की कोशिश की जा रही है | उन्होंने बताया कि, इस मामले को लेकर उजानु स्पोर्टिंग क्लब की ओर से पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है |
उत्तर बंगाल
घटना
लाइफस्टाइल
सिलीगुड़ी
46 नंबर वार्ड जमीन दखल को लेकर पुलिस में मामला दर्ज !
- by Gayatri Yadav
- December 29, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2102 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, attack, crime, incident, newsupdate, shocking, siliguri
सिलीगुड़ी की स्तब्ध कर देने वाली घटना! युवक ने
October 28, 2026
arrested, arms, crime, firearms, indian railway, new jalpaiguri, newsupdate, railway
हथियारों की तस्करी से पहले स्टेशन पर गिरफ्तार हुए
October 26, 2026
