ममता बनर्जी ने पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा में 16 मई को हुए विस्फोट में मारे गए लोगों के परिवारों के एक-एक सदस्य को ‘होमगार्ड’ के पद का नियुक्ति पत्र सौंपा और कहा कि अवैध कारखाने के मालिक एवं मुख्य आरोपी के परिवार के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है |
इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के पूर्व मेदिनीपुर जिले के एगरा इलाके के लोगों से माफी मांगी, जहां अवैध पटाखा कारखाने में विस्फोट होने से 12 लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे | मुख्य मंत्री विस्फोट के 11 दिन बाद खड़ीकुल गांव पहुंची और यह भी कहा कि अगर खुफिया तंत्र ने ठीक से काम किया होता तो इस हादसे को रोका जा सकता था | बनर्जी ने विस्फोट में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिजनों को मुआवजे के चेक बांटने के बाद कहा, “मैं आपके सामने सिर झुकाकर इस घटना के लिए माफी मांगती हूं |
राजनीति
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नियुक्ति पत्र सौंपा !
- by Gayatri Yadav
- May 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 808 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
