सोने की दुकान में ग्राहक बनकर घुसे दो व्यक्तियों ने लाखों के सोने के जेवरात चुरा लिए और यह पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई | यह घटना बेलाकोबा बाजार स्थित एक सोने की दुकान में शुक्रवार 27 मई को घटित हुई |
मालूम हो कि शुक्रवार की दोपहर दो व्यक्ति सोने के जेवरात खरीदने दुकान पर गए, उन्होंने दुकान मालिक से सोने की चेन व कान की बाली सहित अन्य जेवरात दिखाने को कहा और लाखों रुपए के सोने के गहने चुरा ले गए। जब दुकान मालिक के संज्ञान में आया, तब उन्होंने सीसीटीवी देखा तो वे मामले को समझ गए | सोने की दुकान के मालिक दिलीप चक्रवर्ती ने बताया कि, दोनों आरोपियों ने करीब 21 ग्राम 400 मिलीग्राम सोने के जेवरात चुरा लिए |
इस बीच घटना के बाद दुकान मालिक ने बेलाकोबा थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
जुर्म
दिनदहाड़े सोने की दुकान में चोरी !
- by Gayatri Yadav
- May 27, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2108 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की लड़की के साथ यूपी में गैंगरेप! पुलिस
September 28, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, mamata banerjee, newsupdate, Politics, SIR, WEST BENGAL, westbengal
ममता बनर्जी ने बंगाल में फिर चुनाव कराने की
September 25, 2026
