March 28, 2024
Sevoke Road, Siliguri
राजनीति

मुख्य मंत्री ममता ने मंत्री सुब्रत साहा के निधन पर जताया दुख

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के खाद्य प्रसंस्करण मंत्री सुब्रत साहा का निधन गुरुवार को हो गया है। वह 69 साल के थे। सुब्रत के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया है। राज्य के तथ्य सूचना और संस्कृति विभाग की ओर से इस संबंध में जारी शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है, “राज्य के खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग और बागवानी विभाग के स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री सुब्रत साहा के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। उन्होंने आज सुबह बहरामपुर में अंतिम सांस ली। वह 69 वर्ष के थे।
मुर्शिदाबाद जिले के सागरदिघी से तीन बार विधायक रहे सुब्रत लंबे राजनीतिक जीवन के साथ-साथ वे विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियों से भी जुड़े रहे।
सुब्रत के साथ मेरे लंबे व्यक्तिगत संबंध थे। उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। सुब्रत साहा के निधन से राजनीतिक जगत में एक शून्य पैदा हुआ है। सुब्रत साहा के परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।

सुब्रत को दिल का दौरा पड़ने के बाद मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार सुबह करीब 10:40 बजे उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती कराया गया था। इसके कुछ देर बाद करीब 11 बजे उनका निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

DMCA.com Protection Status