दिसंबर महीने के लगभग दो हफ्ते बीत चुके हैं और तापमान में गिरावट के साथ ठंड भी बढ़ रही है | देखा जाए तो बीते कुछ दिनों से सिलीगुड़ी वह आस-पास के क्षेत्रों में भी मौसम सर्द बना हुआ है | सुबह,शाम ठंड से लोग ठिठुर जाते हैं | साथ ही दिसंबर महीने की शुरुआत से ही सूर्य की तपिश में भी कमी आई है और वे आँख मिचौली खेल रहे है | साथ ही बीते कुछ दिनों से सुबह और शाम कुहासा छाया रहता है और शीत लहर भी काफी चलती है, जिसके कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ रहता है |
वही पहाड़ी क्षेत्रों में जोरदार ठंड पड़ रही है | दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, गंगटोक क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है, कुछ दिन पहले भी दार्जिलिंग के संदक फू में बर्फबारी हुई थी और कल भी तापमान में गिरावट के कारण संदक फू व आसपास के क्षेत्र में बर्फबारी हुई | इसके अलावा दार्जिलिंग के विभिन्न क्षेत्र में बारिश हुई थी साथ सुखिया सीमा क्षेत्र में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी और तापमान में गिरावट के कारण कार्सियांग के चिमनी में भी बराबरी हुई कार्सियांग की सुंदर वादियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई | वहीं कल दार्जिलिंग के संदक फू में बर्फबारी होने के कारण आज सुबह पूरा इलाका बर्फ के सफेद चादर से ढका हुआ था, कुछ लोग इस मौसम का लुफ्त उठाते दिखे | दूसरी ओर कालिम्पोंग, गंगटोक व विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है साथ ही कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई है इसके अलावा कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी के आशंका जताई जा रही है |
बता दे कि, पड़ोसी राज्य सिक्किम में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहां भी मौसम काफी सर्द बना हुआ है जानकारी मिली है कि, सिक्किम के पेलिंग व कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी | साथ ही सिक्किम के विभिन्न क्षेत्रों में तापमान में गिरावट के कारण बर्फबारी के आसार बने हुए है |
बता दे कि, मौसम विभाग के अनुसार समतल और पहाड़ी क्षेत्र में तापमान में और गिरावट आएगी साथ ही ठंड में बढ़ोतरी होगी |
उत्तर बंगाल
कालिम्पोंग
दार्जिलिंग
मौसम
सिलीगुड़ी
पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सिलीगुड़ी में बढ़ी ठंड !
- by Gayatri Yadav
- December 14, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1224 Views
- 2 years ago
Share This Post:
Related Post
incident, Accident, newsupdate, PRADHAN NAGAR P.S, sad news
Siliguri में घटी एक अमानवीय घटना ने: एक पल
February 14, 2026
fire, newsupdate, sad news, siliguri, siliguri metropolitan police
रात के समय निवेदित मार्केट में आग, तीन दुकानें
February 12, 2026
