विधाननगर: मुरलीगंज क्षेत्र में एक निजी यात्री बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर हो गई | इस घटना में छह लोग घायल हो गए। जानकारी मिली है कि बस आज सुबह बिहार से सिलीगुड़ी जा रही थी, उसी दौरान बस को राहगीरों के लिए सड़क के किनारे रोका गया था। तभी बालुरघाट की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वैन ने बस के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी और साथ ही पिकअप वैन पलट गया । वहीं पिकअप वैन में सवार दो व बस में सवार चार यात्री घायल हो गए | स्थानीय लोगों ने विधाननगर थाने को सूचना दी। सूचना मिलने पर विधाननगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा | बाकी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। पुलिस दो वाहनों को जब्त कर थाने ले आयी | पुलिस ने घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है |
घटना
बस और पिकअप वैन के बीच टक्कर !
- by Gayatri Yadav
- March 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1167 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, durga puja, newsupdate
सिलीगुड़ी में महालया पर तर्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं
October 10, 2026
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
