जलपाईगुड़ी: उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में तृणमूल कांग्रेस ने बुधवार को संवाददाता सम्मलेन में ‘दीदी के दूत’ और ‘सुरक्षा कवच’ का प्रचार शुरू किया। जलपाईगुड़ी जिले में तृणमूल के जिलाध्यक्ष महुआ गोप ने बुधवार दोपहर को जलपाईगुड़ी जिला तृणमूल कार्यालय में पार्टी के इस नये अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर पिछड़ा कल्याण विभाग राज्य मंत्री बुलचिक बरैक, राजगंज के विधायक खगेश्वर राय, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैकत चटर्जी समेत तृणमूल के अन्य नेता मौजूद थे | इस कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष महुआ गोप ने कहा कि आने वाले दिनों में राज्य की तृणमूल सरकार की विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं को बढ़ावा देने के साथ-साथ इलाके के विकास को लेकर दीदी के दूत घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे ।
लाइफस्टाइल
जलपाईगुड़ी में ‘दीदी के दूत’ और ‘सुरक्षा कवच’ परियोजना का हुआ आगाज
- by Gayatri Yadav
- January 4, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1492 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, murder case, newsupdate, sad news
पत्नी का सिर काटकर मंदिर में चढ़ाने के मामले
November 5, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, crime, good news, incident, newsupdate, shocking, WEST BENGAL, westbengal
बंगाल की दिल दहला देने वाली घटना! पति की
October 31, 2026
