बीमार होने से मारा गया हाथी का नन्हा शावक । जानकारी अनुसार कल नक्सलबाड़ी के कलाबाड़ी मेची नदी किनारे हाथी के शावक को देख स्थानीय लोगों ने वनविभाग को इसकी सुचना दी | वन विभाग ने मौके पर पहुंच कर हाथी के शावक को बरामद किया और उसकी चिकित्सा व देखभाल की। आज शुक्रवार 5 मई को कलाबाड़ी बीट कार्यालय में हाथी के शावक की मृत्यु हो गई | वन विभाग के मुताबिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि, शावक की मृत्यु पेट में अल्सर के इंफेक्शन की वजह से हुई है। मृत शावक का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा।
घटना
बीमारी की चपेट में आया हाथी का नन्हा शावक !
- by Gayatri Yadav
- May 5, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 929 Views
- 3 years ago
