सिलीगुड़ी: छात्रा का शव बरामद किया गया | इस वर्ष की माध्यमिक परीक्षा की छात्रा ने शनिवार दोपहर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना सिलीगुड़ी के निकट फूलबाड़ी 2 नंबर ग्राम पंचायत के नवापाड़ा इलाके में शनिवार दोपहर को घटित हुई | परिजन व स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना के दौरान घर पर कोई उपस्थित नहीं था, मृतक छात्रा के माता-पिता दोनों सुबह घर से काम के लिए निकल जाते है | मामूल हो की आज दोपहर एक पड़ोसी छात्रा की मां से मिलने उनके घर पहुंची और काफी आवाज लगाने के बाद भी जब किसी ने जवाब नहीं दिया तो, पड़ोसी ने घर के अंदर झांककर देखा तो छात्रा को लटका देखा। फिर उन्होंने दूसरे पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने छात्रा की मौसी व छात्रा के माता पिता को घटना की खबर दी | इस बीच इस असामान्य मौत की सूचना न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को दी गई, खबर पाकर पुलिस मौके पर पहुंची |
न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी
घटना
छात्रा का अंत !
- by Gayatri Yadav
- March 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 4238 Views
- 3 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, SILIGURI MUNICIPAL CORPORATION
सिलीगुड़ी जिला बन सकता है!
March 26, 2026
