सिलीगुड़ी: मुख्यमंत्री ने 21 फरवरी को सिलीगुड़ी के कंचनजंघा स्टेडियम में भाषा दिवस के अवसर पर राजनीतिक सभा आयोजित किया था। सभा आयोजन के लिए पूरे मैदान में बड़े पैमाने पर पंडाल बनाया गया था, जिसके कारण मैदान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। लगभग एक महीने बाद भी मैदान स्थिति नहीं बदली है। सिलीगुड़ी के भाजपा विधायक शंकर घोष ने शनिवार को कंचनजंघा स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने शिकायत की कंचनजंघा स्टेडियम का रखरखाव नहीं हो रहा है और इसके अलावा सिलीगुड़ी नगर निगम राजनीतिक कारणों से स्टेडियम का इस्तेमाल कर इसे नुकसान पहुंचा रहा है। विधायक ने यह भी तंज कसा कि सिलीगुड़ी के मेयर ने स्टेडियम के निर्माण को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन राज्य सरकार के पास इसे लागू करने के लिए पैसे नहीं है | विधायक ने यह भी शिकायत की सिलीगुड़ी के इंडोर स्टेडियम को भी लापरवाही के कारण बंद कर दिया गया है | विधायक ने कहा जहाँ दूसरे शहरों में मैदानों में खेल खेला जाता है और यहाँ राजनीतिक उद्देश्यों से मैदानों का इस्तेमाल किया जाता है |
राजनीति
राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए खेल के मैदान को नष्ट करना बंद करें :भाजपा विधायक शंकर घोष !
- by Gayatri Yadav
- March 18, 2023
- 0 Comments
- Less than a minute
- 1162 Views
- 4 years ago
Share This Post:
Related Post
siliguri, Action, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
त्योहारों से पहले उत्तर बंगाल में DRI की बड़ी
October 7, 2026
