श्रावण के अंतिम सोमवार पर सुबह से ही बागडोगरा के जंगलों में स्थित जंगली बाबा मंदिर में हजारों भक्तों का तांता लगा रहा। बाबा के शिवलिंग पर जल चढ़ाने और पूजा करने आए श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।लेकिन तभी वन विभाग को सूचना मिली कि जंगल के भीतर जंगली हाथियों के बीच भीषण लड़ाई शुरू हो गई है।खबर मिलते ही पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुँची और हालात की जानकारी लेकर तुरंत मंदिर में मौजूद भक्तों को सतर्क किया गया। वनकर्मियों ने आशंका जताई है कि अगर हाथियों की लड़ाई मंदिर के पास तक पहुँच गई, तो आपात स्थिति बन सकती है।बागडोगरा रेंज के वनकर्मियों के अनुसार, इन जंगली हाथियों की लड़ाई कई किलोमीटर तक चल सकती है और यह तीन दिन तक जारी रह सकती है। इसलिए पहले से ही श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मंदिर और आसपास के इलाके में वन विभाग और पुलिस की तैनाती की गई है, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। हालांकि, पूजा और श्रद्धालुओं का आगमन अभी सामान्य रूप से जारी है, लेकिन वन विभाग का साफ संदेश है — सुरक्षा नियमों का पालन ही सबसे बड़ा बचाव है।
bagdogra
elephant
बागडोगरा जंगल में दो जंगली हाथियों की लड़ाई, जंगली बाबा मंदिर में भक्तों को सतर्क रहने की अपील !
- by Ryanshi
- August 11, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2724 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
north bengal, Business, Business, good news, newsupdate, WEST BENGAL, westbengal
उत्तर बंगाल की व्यापारिक क्षमता पर जोर, CWBTA की
September 27, 2026
forest department, elephant, good news, newsupdate, rescue, siliguri, Wildlife
Teesta नदी के तेज बहाव में बहे हाथी के
September 21, 2026
