सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और चोरी हुआ वाहन भी बरामद कर लिया। यह घटना 6 अगस्त की शाम की है। जानकारी के अनुसार, हाकिमपाड़ा क्षेत्र के अंजलि ज्वैलर्स के सामने से एक ई-रिक्शा चोरी हो गया था।जानकारी के अनुसार, ठाकुरनगर क्षेत्र का एक युवक ई-रिक्शा लेकर इलाके के एक चाय की दुकान पर गया था और पूरे दिन के बाद घर लौट आया। लेकिन उसी रात घर लौटने पर उसने देखा कि ई-रिक्शा जहां रखा था, वहां नहीं है। युवक ने तुरंत पानिटांकी आउटपोस्ट में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना की तफ्तीश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, गवाहों से पूछताछ की और अपने सूत्रों के जरिए जानकारी जुटाई। इसी दौरान, पुलिस को चोर की पहचान के सुराग मिले।
7 अगस्त को पुलिस ने सटीक जानकारी के आधार पर कंचनजंघा स्टेडियम क्षेत्र में छापेमारी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अन्सारुल हक है, जो उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा क्षेत्र का निवासी है।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और फिर रिमांड पर लेकर सूर्यासेन पार्क के पीछे छिपाकर रखा गया चोरी का ई-रिक्शा बरामद किया। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी चोरी और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है। रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
newsupdate
siliguri
stolen
westbengal
उत्तर बंगाल
घटना
जुर्म
सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ी के हाकिमपाड़ा से ई-रिक्शा चोरी, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर वाहन किया बरामद !
- by Ryanshi
- August 11, 2025
- 0 Comments
- Less than a minute
- 2744 Views
- 1 year ago

Share This Post:
Related Post
siliguri, good news, newsupdate, Shankar ghosh
खेल का तोहफा: सरकारी नौकरी! सिलीगुड़ी के 9 खिलाड़ियों
October 24, 2026
प्रमुख हेडलाइंस और अपडेट्स, durga puja, festival, siliguri
उदासी और वीरानी में डूबा सिलीगुड़ी शहर!
October 22, 2026
